चमत्कारी सुबह (5 पॉइंट्स)
क्या हैं इसका मतलब ? और कैसे हमारी सुबह हमारे जीवन में चमत्कार कर कर सकती हैं।
इसका एक छोटा सा उत्तर हैं।। हमारी आदते
- जी हां आप सही पड़ रहे हैं ये आदते ही है जो कि हमारा भविष्य बनाती हैं। और आदतें ये निरधारत करती है कि हम आज जो कुछभी कर रहे हैं उसका ही परिणाम हमारे भविष्य पर झलकता है। आदते फिर चाहे वह किसी अच्छे काम करने की हो या बुरे काम करने वाली ये काम जरूर करती हैं आपके भविष्य के लिए।।। इस लिए एक इंसान होने के नाते हम सभी को ईश्वर के द्वारा एक वरदान मिला हैं जिसे सरल शब्दो मे हम कहते हैं आज़ादी सही वा गलत चुनने की आज़ादी ओर यही आज़ादी हमारी आदत चुनती है। आप अंदाज़ भी नही लगा सकते अगर आपने एक छोटी सी सही आदत लगा ली तो यह आदत आपके पूरे लाइफ स्टाइल को बदल कर रख देगी ।।
- हम क्या कर रहे हैं ये उतना जरूरी नही है जितना जरूरी यह जानना हैं कि हम क्यों कर रहे है इस लिए कुछ अच्छी आदतें अपना कर हम खुद को रीवेन्ट कर सकते हैं और एक हाई परफॉर्मेंस बन सकते है।। ( तो हमारे पास एक कारण हैं कि हम सुबह जल्दी क्यों उठे )
- सुबह का समय सबसे अनुकूल समय होते हैं हमारे शरीर के लिए हमारे दिमाग के लिए और हमारे जरूरी कामो को जल्दी से पूरा करने के लिए आप सभी ने एक बात नोटिस जरूर की होगी के अगर आप किसी दिन सुबह 6 बजे या 7 बजे तक सो कर उठ जाते हैं तो आप अपने दिनभर के कामो का 80% काम सिर्फ 2 से 3 घंटो में ही पूरा कर लेते हैं वो भी पूरी ऊर्जा वा एकाग्रता के साथ और जब आप घड़ी की तरफ देखते है तो मुस्कुराते हुऐ कहते हैं अरे वाह अभी तो सिर्फ 10 ही बजे है और अब तक मैंने कितने सारे काम कर लिए मेरा अनुभव है कि आप सभी ने 1 न 1 बार ऐसा जरूर महसूस किया ही होगा।। लेकिन दुख की बात यह है कि हम इस चमत्कारी आदत को हर दिन नही अपना पाते और यही सबसे बड़ी वजह हैं कि हम दिन का 80% टाइम अपने 20% कामो को पूरा करने में खराब कर देते हैं।
- हमे ऐसा क्या करना चाहिए जिसकी बदौलत हम आपने पूरे 24 घंटो का सही उपयोग कर पाए? उत्तर वही है जो आपने पहले पॉइंट में पड़ा है हर रोज जल्दी उठने की एक सही आदत को अपनाए ओर ये बदली हुई आदत 100% आपकी सारी बुरी आदतों पर भारी पड़ जाएगी अगर आप इस मॉर्निंग टाइम का सही उपयोग कर ले तो ।। मैं आपको समझाता हूँ कैसे करे सुबह के समय का सही उपयोग।
- सुबह को चमत्कारी बनाने के फार्मूले बहुत सिम्पल है हम सभी को यह तो पता होता हैं क्या करना है किंतु हम यह समझने का खुद को मौका ही नही देते की हमे क्या क्या नही करना चाहिए सुबह के जादुई समय मे तो सबसे पहले यह जान लेते हैं कि हमे क्या नही करना चाहिए और क्यों नही करना चाहिए ।। तो आइये जानते है
- 1- मोबइल से दूरी बना कर रखें / इससे अनावश्यक समय बर्बाद होता हैं ।। 2 जल्दी बिस्तर ना छोड़ना / इससे फिर से नींद आने की संंभावना बन जाती हैं। 3 tv नही देखना / यह आपके समय को पूरी तरह से नष्ट कर देती है।। 4 बेकर के गॉसिप में उलझन/ इससे आपका पूरा दिन नाकारात्मक बन जाता हैं 5 शिकायते करना / ये हमारे दिमाग़ के लिए बहुुुत नुकसानदायक हैैं 👉क्या क्या करना चाहिए । सुबह हमें उठ कर सबसे पहले तो ईस्वर का धन्यवाद करना चाहिए जिसने हमे एक नया दिन जीने का मौका दिया।।👉 फ्रेरेश होने के बाद काम से कम 20मिनट योग या व्ययाम करना चाहिए आप चाहे तो थोड़ी देर वॉक भी कर सकते हैं यह हमारे दिमाग मे ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन पहुुँचता हैं। जो कि हमें बीमार होंंनेे से बचाता हैंं 👉कुुुछ अच्छा पढ़ना चहिए ये हमारे विचारों को सही काम कारने के लिए प्रेरित करता हैं ( किताबे , आर्टिकल्स, वगैरह)
- ,,👉 आप चाहे तो एक डायरी बना कर उसमें आपने कुछ विचारो को लिख भी सकते हैं इससे आपके दिमाग़ ओपन होता हैं
- ,👉 और अंत मे सबसे अच्छी आदत अपने जरूरी कामो को सबसे पहले करने की आदत को अपनाए ये जो कुछ भी आदते में ने बतलाई हैं इनको करने में सिर्फ 1 से डेढ घण्टे ही लगते हैं लेकिन इनका असर हमारे शरीर और दिमाग में सदैव पॉजिटिव असर पैदा करता हैं।। और फिर धिरे 2 आप अपने जरूरी कामो को सबसे पहले करने लग जाते हों क्यों कि आपके पास कामो को पूरा करने काम पर्याप्त समय होता है।
- तो मेरा आप सभी पाठकों के निवेदन हैं कि इन छोटी2 आदतों को अपना कर देखे और आने वाले 21 दिनों के अंदर ही आप खुद में यह अनुभव करगे की मेरी सुबह भी चमत्कारी होने लगी ये वादा हैं मेरा आप सभी से।।
इस लेख को पढ़ने का बहुत बहुत आभार दिल से ,😊Shubhamharshit333
🙏🙏